अफ्रीका में 150 रन बनाते ही विराट का खास सेलिब्रेशन, यूं किया अनुष्का को याद
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाई। वे 153 रन बनाकर आउट हो गए। ये उनके टेस्ट करियर की 21वीं सेन्चुरी रही। इसके साथ ही वे साउथ अफ्रीका की धरती पर सेन्चुरी लगाने वाले दूसरे इंडियन कैप्टन भी बन गए। उनसे पहले सचिन ने साल 1997 में केपटाउन में बतौर कप्तान 169 रन बनाए थे।
- भारत की पहली इनिंग में विराट 217 बॉल पर 153 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें उन्होंने 15 चौके भी लगाए।
- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद विराट की ये पहली टेस्ट सेन्चुरी है और इस मौके पर वे अपनी वाइफ अनुष्का को याद करना नहीं भूले।
- अपनी इनिंग में 150 रन पूरे करते ही विराट ने खास तरीके से सेलिब्रेशन किया। विराट ने अपने गले से वेडिंग रिंग निकाली और उसे चूम लिया।
- बता दें कि विराट शादी के वक्त अनुष्का की पहनाई रिंग को गले में पहनते हैं। 150 रन पूरे करते ही उन्होंने वेडिंग रिंग को निकालकर उसे चूम लिया।
- इस रिंग को चूमकर उन्होंने अनुष्का को ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया। दरअसल विराट के खराब खेलने पर कई फैन्स अक्सर अनुष्का को ट्रोल करने लगते हैं।
- केपटाउन में हुए पहले टेस्ट मैच की दोनों इनिंग्स को मिलाकर विराट केवल 33 रन ही बना सके थे। उस मैच को देखने अनुष्का भी गई थीं, जिसके बाद फैन्स ने उन्हें अनलकी और पनौती तक बताया था।
- विराट ने वेडिंग रिंग को चूमकर कहीं ना कहीं ऐसे ही लोगों को करारा जवाब देने की कोशिश की। साथ ही अनुष्का को खुद के लिए लकी चार्म भी बताया।

Post a Comment