Header Ads

शौक के लिए ३४ लाख की कार का किया ये हाल, पुलिस ने देखते ही किया सीज


यूपी के इलाहाबाद में शुक्रवार की रात में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर पकड़ी गई लंबी कार का मुद्दा अभी सुलझ नहीं पाया है। इससे पुलिस भी उलझन में है, हालांकि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। गाड़ी एक दम मर्सडीज बेंज S600  Pullman Guard के जैसी लग रही है।



- शुक्रवार की रात में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर खड़ी टोयोटा कैमरी कार की साइज से अधिक बड़ी होने के शक में चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस भुवनेश्वर ने कार चालक नौशाद से पूछताछ की और गाड़ी के कागजात मांगे।

- नौशाद गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। उसने सोरांव थाना क्षेत्र के रहने वाले गाड़ी मालिक चंदन यादव से बात कराई।

- चंदन यादव के मुताबिक, वो गाड़ी के कागजात लेकर थाने पहुंचे, लेकिन तब तक गाड़ी सीज की जा चुकी थी।


- एक रेस्टोरेंट चालक चंदन कहते हैं- ''मैंने शौक के लिए 'कैमरी टोयोटा कार' को गुजरात के अहमदाबाद शहर में मॉडीफाई कराया है। ये एक ही कार है। उसको बीच से काट कर आगे और पीछे के हिस्से के बीच में 4 फीट की लंबाई के चद्दर लगाकर जोड़ा गया है।''

- ''बाद में उसे डेंटिंग-पेंटिंग करके ऐसे बनाया गया, ताकि वो एक ही कार दिखे। इसमें उनका करीब 1 लाख 75 हजार खर्च आया था। 4 महीने पहले ही उन्होंने ये मॉडिफाई कराया है।''