Header Ads

शिल्पा बनीं 'बिग बॉस' की विनर, लेकिन हिना ने ली सीजन में सबसे ज्यादा फीस



 'बिग बॉस-11' में ड्रामा, फाइट, ईगो क्लैशेज कॉन्ट्रोवर्सीज सबकुछ है। लेकिन इन सबके लिए भी कंटेस्टेंट को मोटी रकम दी गई है। भले की सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे बन गई हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा उर्फ हिना खान इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। उन्हें एक हफ्ते के लिए ७, से 8 लाख रुपए मिले हैं। यही नहीं उन्होंने शिल्पा को फिनाले में कड़ी टक्कर भी दी।



बिग बॉस से पहले हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। हिना के मुताबिक, बचपन में उन्हें छिपकली से बहुत डर लगता था, लेकिन 'खतरों के खि‍लाड़ी' में काम करने के बाद अब वो सांप के साथ भी सेल्फी ले सकती हैं।

पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक्टिंग से कहीं ज्यादा विवादों से सुर्खियों में रहीं। शिल्पा ने अब तक शादी नहीं की है। 39 की उम्र में भी वे सिंगल हैं। 2009 में खबर आई थी कि शिल्पा रोमित राज (सीरियल 'मायका' के को-एक्टर) से शादी करने वाली हैं, लेकिन ऐन मौके पर रिश्ता टूट गया।