Header Ads

गुजरात चुनाव से पहले चर्चा में हैं ये एक्ट्रेस, राहुल के लिए कर रही हैं काम


साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राम्या ही राहुल गांधी के डिजिटल कैंपेन की कमान संभाल रही हैं।

गुजरात विधानसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

वे जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की विफलता गिना रहे हैं। उनकी हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रही हैं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राम्या।

राम्या ही राहुल गांधी के डिजिटल कैंपेन की कमान संभाल रही हैं। सोशल मीडिया में 'विकास पागल हो गया है' जुमले को वायरल करने में इस टीम की प्रमुख भूमिका रही है।

 कौन हैं राम्या...

34 वर्षीय राम्या साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। इनका असली नाम दिव्या स्पंदना है।

- साल 2012 में राम्या ने कांग्रेस का दामन थामा था और कर्नाटक की मंड्या संसदीय क्षेत्र से 2013 में उपचुनाव जीता था।

- लेकिन 2014 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

- राम्या का दिव्या नाम से ट्विटर पर अकांउट है। उन्हें 5 लाख 44 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

- कन्नड़ फिल्मों से डेब्यू करने वाली राम्या तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं।

अच्छा-खासा बदलाव
-
- राजनीतिक पंडितों का मानना है कि राम्या के आते ही अब सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएेप पर कांग्रेस को अपने पक्ष में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिल रहा है।


- महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, जीएसटी, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को सोशल मीडिया पर आड़े हाथ ले लिया है। इसका श्रेय राम्या के ही डिजिटल कैंपेन को दिया जा रहा है।

- वहीं, लगातार आलोचनाओं से घिरी बीजेपी के लिए राजस्थान की तीन नगर निकाय सीटों पर हुए उप-चुनाव और महाराष्ट्र की नांदेड़ महानगर पालिका के नतीजे निराशाजनक रहे।

 कांग्रेस ने इन स्थानीय चुनावों में जीत हासिल करके बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।

माना जा रहा है कि बीजेपी की इस हार में एक फैक्टर कांग्रेस के सोशल मीडिया कैम्पेन का भी रहा है।
'विकास पागल हो गया' कैंपेन

- गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जुमला उछाला था कि - 'विकास पागल हो गया।' इसी को लेकर कांग्रेस की डिजिटल विंग ने कैंपेन चलाया, जो काफी वायरल हो रहा है।

- अब वायरल हो रहे ऐसे ट्वीट और फेसबुक पोस्ट्स ने विरोधियों को बीजेपी पर निशाना साधने के लिए अच्छा मौका दे दिया है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जगह संभाली थी कमान..

- आम चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को अपनी सोशल मीडिया स्ट्रेटजी में काफी बदलाव किए।

कांग्रेस ने रोहतक सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को आईटी सेल से हटाकर राम्या को इसकी कमान सौंपी थी।