Header Ads

ये हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन सिनेमा हॉल्स, जहां मिलती हैं, 5 star जैसी सुविधाएं


दुनिया में आपको कोई और मिले ना मिले लेकिन सिनेमा के दिवाने हर जगह मिल जाएंगे। वैसे तो अधिकांश लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो कि घर पर ही अपने टीवी स्क्रीन या फिर लैपटॉप पर फिल्में देख लिया करते हैं। लेकिन उनसे हटकर कुछ ऐसे भी शौकीन लोग हैं जो कि हर हालात में सिनेमा हॉल में जा कर ही फिल्में देखना पसन्द करते हैं। शायद इसलिए क्योंकि सिनेमा हॉल की उस बड़ी स्क्रिन पर फिल्म देखने का मज़ा ही कुछ और होता है।

लेकिन अगर सिनेमा हॉल ही कुछ ऐसा बना हो कि उसे ही देखते रहने का मन करें, तो ऐसे थिएटर में फिल्म देखने का मज़ा दुगना हो जाता है। अगर आप भी हैं फिल्मों के शौकीन तो आइए हमारे साथ आज हम आपको ले चलते हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन व अजीबो- गरीब सिनेमा हॉल्स में जिन्हे देखकर कहीं आप फिल्म देखना न भूल जाएं।