अवॉर्ड्स में ऐसी ड्रेस में पहुंचीं ये एक्ट्रेस, इस वजह से ज्यादातर ने पहनी ब्लैक
75 वां गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स कैलिफोर्निया के ब्रेवरी हिल्स में आयोजित किया गया। रेड कारपेट पर जहां कुछ एक्ट्रेसेस गॉर्जियस लुक में स्पॉट हुईं तो वहीं कई एक्ट्रेसेस रिवीलिंग लुक में नजर आईं। इवेंट में कैथरीन जेटा जोन्स समेत ज्यादातर एक्ट्रेस जहां ब्लैक ड्रेस में दिखीं तो वहीं सिर्फ ब्लैंका ब्लैंको ही रेड कलर के गाउन में नजर आई।
- इवेंट में ज्यादातर एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस कैरी की। इसके पीछे जो वजह सामने आई वो है #TimesUp कैम्पेन। दरअसल, दुनिया में बढ़ते सेक्शुअल अब्यूज, वुमन हैरेसमेंट और डिस्क्रिमिनेशन को लेकर एक कैम्पेन चलाया गया है। इसी का सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।
- इंडियन एक्टर अजीज अंसारी को टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी) में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
- फिल्म 'डार्केस्ट आवर' के लिए गैरी ओल्डमैन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
- इस फिल्म में फ्रांसिस मैकडोरमैंड को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। ओप्रा विन्फ्रे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड शो को कॉमेडियन सेथ मेयर्स ने होस्ट किया।

Post a Comment