Header Ads

20 साल की हैं सचिन की बेटी सारा तेंडुलकर, अब इस वजह से आईं चर्चा में


पूर्व इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा को एक शख्स ने शादी करने की धमकी दी है। हालांकि, वो शख्स अब गिरफ्तार हो चुका है। 20 साल की सारा यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन स्टार किड होने के कारण उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग है। जब भी किसी इवेंट में वो नजर आ जाएं तो चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिनों पहले वो विराट कोहली के मुंबई रिसेप्शन में पेरेंट्स के साथ दिखी थीं। ग्लैमरस होने के साथ ही ऐसे कई और कारण हैं जिसके चलते सारा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।


- सारा तेंडुलकर मोस्ट पॉपुलर क्रिकेटर किड हैं। अक्सर उनकी तुलना श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से होती है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी भी सारा की उम्र की हैं। वो अब बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

- कुछ साल पहले सारा के भी बॉलीवुड में आने की खबर आई थी। कहा गया था कि जल्द ही वो एक फिल्म साइन करने वाली हैं, जिसमें उनके हीरो शाहिद कपूर होंगे। हालांकि, पापा सचिन ने तुरंत ही इन खबरों का खंडन कर इसे अफवाह बताया था।