Header Ads

ये कंपनी लाई 899 रुपए में हवाई सफर का ऑफर, सिर्फ इस दिन तक होगी बुकिंग


यदि आप सस्ते प्राइस में एयर सफर करना चाहते हैं तो अभी सुनहरा मौका है। इंडिगो सिर्फ 899 रुपए में एयर सफर करवा रहा है। न्यू ईयर सेल के तहत यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए पेश किया गया है।

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यात्रा 1 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच करना होगी। वहीं बुकिंग 10 जनवरी तक करना होगी। यह ऑफर सोमवार से शुरू हुआ है जो बुधवार तक जारी रहेगा। इंडिगो की दिल्ली से चंडीगढ़ वाली फ्लाइट महज 899 रुपए में बुक हो रही है।


दिल्ली-जयपुर की यात्रा आप महज 999 रुपए में कर सकते हैं। दिल्ली-अमृतसर की यात्रा 1099 रुपए में की जा सकती है। इसी तरह दिल्ली-देहरादून की टिकट 1399 रुपए में बुक की जा सकती है। 1399 रुपए में दिल्ली-नागपुर की टिकट आप बुक कर सकते हैं।


कई एयरलाइंस कंपनियां घरेलु न्यू ईयर ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों पर यह ऑफर दे रही हैं। सस्ते एयर फेयर से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स अट्रेक्ट होते हैं। सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान (उड़े देश का आम आदमी) का मकसद भी सस्ते में आम लोगों को हवाई सफर करवाना है।