Header Ads

मां, बेटी ने कहा- अंकल करते हैं ऐसी हरकत



शहर में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। ये बात बच्ची ने अपनी मां को उस वक्त सामने आया जब बच्ची को उसकी मम्मी बैड टच की जानकारी दे रही थी। इस दौरान मां ने बच्ची से कहा था कि कोई ऐसी हरकत करे तो उन्हें आकर बताना। इसके बाद बच्ची ने तुरंत अपनी मां को सारी कहानी बता दी। इसके बाद उसके माता पिता ने पुलिस में मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

क्या है मामला...


- दरअसल, बस स्टैंड के रैदास रोड की एक मां ने जब अपनी 8 साल की बच्ची को बेड टच की जानकारी देते हुए कहा कि कोई ऐसी हरकत करे तो मुझे आकर बताना। तो बच्ची मां से तुरंत बोल उठी की किराना वाले अंकल मुझे चॉकलेट देकर ऐसा करते हैं। मां हैरान रह गई।

- उसने जब बच्ची से पूरी बात पूछी तो पता लगा 31 दिसंबर को ही बच्ची से किराना दुकान चलाने वाले राम ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद बच्ची के माता-पिता शनिवार रात कोतवाली थाने पहुंचे और घटना बताई। इस पर पुलिस ने रात में ही आरोपी राम को अरेस्ट कर लिया।

- एसपी वीरेंद्र सिंह ने मामला सामने आते ही आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एफआईआर फाइल होती, उससे पहले सीएसपी और टीआई ने आरोपी को अरेस्ट करवा लिया। एसपी सिंह के मुताबिक, बच्ची पूरी घटना बता रही है।

- ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होकर कड़ा संदेश समाज में जाए, इसके लिए पिछले महीने मनावर में हुए दो मामलों की तरह इसमें भी 15 दिन के अंदर कोर्ट में मामले का चालान पेश करने के लिए कहा है।