Header Ads

एमपी के बैतूल में बंद पड़ी खदान धंसने से 4 की मौत, मरने वालों में एक नाबालिग भी


बैतूल जिले के सारणी में रविवार को सालों से बंद पड़ी खदान धंसने से 3 महिलाओं और एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के दौरान एक महिला को बचा लिया गया है। दरअसल, ये महिला खदान धंसने के बाद मिट्टी में फंस गई। उसने बचने के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को बचाने के बाद पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद जेसीबी से खुदाई के जरिए बच्ची और महिलाओं की बॉडी को बाहर निकाला गया।


- सारणी में खदान धंसने की घटना दोपहर एक बजे की है। चार महिलाएं और बच्ची खदान में कोयला खोदते-खोदते ज्यादा अंदर तक चली गईं। इसी दौरान खदान धंस गई।

- बंद खदानों में लोगों को चेतावनी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। लेकिन, गरीब परिवारों की महिलाएं यहां अक्सर कोयला खोदने आती हैं।





- बैतूल के कलेक्टर शशांक मिश्र ने कहा, "मृतकों के परिजनों को बीपीएल सहायता के तहत 20-20 हजार की मदद की गई है। हम बंद खदानों की फेसिंग कराने के लिए डब्ल्यूसीएल से बात करेंगे। जिससे अागे से ऐसे हादसों को रोका जा सके।"