Header Ads

साइबर सिटी में फैंस के साथ ऋतिक ने किया डांस, ऐसे की जमकर मस्ती


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन रविवार को गुड़गांव पहुंचे। उन्होंने यहां के न्यू गुड़गांव के साइबर हब में एक प्राइवेट जिम का इनोगरेशन किया। ऋतिक ने इस दौरान अपने फैंस के साथ बातें की और फिर स्टेज पर उनके साथ डांस भी किया। बता दें कि ऋतिक के आने की खबर के बाद यहां काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए यूथ्स पहुंचे थे।


- ऋतिक जब यहां पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने जिम का इनोगरेशन किया। फिर फैन्स के साथ फोटोज भी खिंचवाई।

- इसके बाद उन्होंने स्टेज पर कुछ फैन्स के साथ डांस किया और कुछ को डांस स्टेप भी सिखाए।

- बता दें कि इससे पहले ऋतिक को देखने पहुंचे यूथ्स ने उनसे फोटोज क्लिक कराने की रिक्वेस्ट की।

- ऋतिक ने फैन्स को निराश नहीं करते हुए उनके साथ सेल्फी और फोटोज क्लिक कराया।

- फैन्स के प्यार और सम्मान के बाद ऋतिक ने उनका शुक्रिया भी अदा किया।



- प्रोग्राम के बाद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुड़गांव विजिट की जानकारी दी।

- इसके साथ ही उन्होंने यहां फैन्स से मिले प्यार का शुक्रिया अदा किया और कुछ फोटोज भी शेयर की।

- बता दें कि 10 जनवरी को ऋतिक रोशन का बर्थडे है। इस साल वे 44साल के हो जाएंगे।