लड़की ने लैंप निकालकर लगाया मोबाइल चार्जर, भड़की आग में झुलस गईं 21 लड़कियां
गुजरात के राजकोट में राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए ऑर्गनाइज राष्ट्रकथा कैम्प में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। एक हफ्ते पहले शुरू हुए स्वामी धर्मबंधु महाराज के इस कैम्प का शनिवार को अाखिरी दिन था। इसमें लगभग 12,000 लोग हिस्सा ले रहे थे। शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से लड़कियों के टेंट में आग लग गई। जिसने अन्य टेंट को भी चपेट में ले लिया और कुल 47 टेंट जल कर खाक हो गए।
कैम्प में शामिल होने आई कृपा सोलंकी हादसे की चश्मदीद हैं। कृपा ने बताया " कैम्प कैम्पस के टेंट में आग एक एक लड़की के मोबाइल चार्ज करने की कोशश में लगी। शुक्रवार देर शाम कल्चरल प्रोग्राम के बाद सभी लोग सोने गए। इसी दौरान सूरत की एक लड़की ने मोबाइल चार्जर करने के लिए टेंट में लगा लैम्प निकाल कर चार्जर लगाया, इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भभक गई। देखते-ही-देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया और आसपास के टेंट को भी आग ने चपेट में ले लिया। हमने कृपाली को बचाते हुए बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसका सामान कैम्प में रह गया, जिसे लेने के लिए वह दाेबारा अंदर चली गई। इसी दौरान जलता हुआ टेंट सिर पर गिरने से वह झुलस गई। वहां मौजूद खुशी गोधविया भी झुलस गई। दोनों का इलाज चल रहा है।"
स्वामी धर्मबंधु हर साल कैम्प आॅर्गनाइज करते हैं। ये रेसिडेंशियल कैम्प होता है। गुजरात सहित देशभर से स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेने आते हैं। पॉलिटिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन और स्पोर्ट्स के जाने-पहचाने लोग कैम्प को एड्रेस करते हैं। हर साल होने वाले इस कैम्प में पूर्व में क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर समेत कई दिग्गज भाग ले चुके हैं।

Post a Comment