Header Ads

बालों के गुच्छे से लेकर धोनी के बैट तक, ये हैं दुनिया की बेशकीमती नीलामियां


कुछ समय पहले अमेरिका में चैरिटी के लिए बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन के जूतों को नीलाम किया गया था, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ (190000 डॉलर्स) लगाई गई थी। ये वही जूते थे जो जॉर्डन ने 1984 ओलिम्पिक फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने के दौरान पहने थे। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह नीलामी अपने आप में अनोखी थी, इस तरह की और भी कई नीलामी हो चुकी हैं। जिनमें सेलिब्रिटीज के नाम पर उनके बालों के गुच्छे से लेकर उनके द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों की कीमत करोड़ों तक पहुंची।

7 करोड़ में बिका बालों का गुच्छा...


रॉक संगीत के महानतम सितारों में गिने जाने अमेरिकन पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली का बालों का गुच्छा करीब 7 करोड़ रुपए ( 1.15 लाख डॉलर) में बिका था। 20 साल तक प्रेस्ली के निजी हेयर ड्रेसर रहे होमर जिल जायिललैंड ने एल्विस के बाल अपने पास बचाकर रखे थे।

-यह कीमत पहले नीलाम हुए जॉन लेनन (48 हजार डॉलर) जॉन एफ कैनेडी (३ हजार डॉलर) और बीथओवेन (7300 डॉलर)के बालों से कहीं ज्यादा थी।

 प्रेस्ली पॉप स्टार होने के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी थी। उस दौर में उनके लिए लोग इस कदर दीवाने थे कि उनकी झलक देखने के लिए कई दिनों तक घर के बाहर खड़े रहते थे।

- प्रेस्ली हेयरस्टाइल के सबसे ज्यादा चर्चे रहते थे। एक तरह से उन्हीं को देखकर फैशन ट्रेंड बदलता था। उस दौर में भारतीय सिनेमा में कई एक्टर्स ने प्रेस्ली के हेयरस्टाइल को कॉपी किया।