Header Ads

लालू प्रसाद यादव की बहन की मौत, सर्वेंट क्वार्टर पहुंच ऐसे रोए राबड़ी और तेजस्वी



 लालू प्रसाद की बड़ी बहन गंगोत्री देवी की रविवार की सुबह मौत हो गई है। लालू प्रसाद के जेल जाने की सूचना मिलने के बाद से ही वो परेशान चल रही थी। शनिवार को उन्होंने लालू प्रसाद की शीघ्र रिहाई के लिए उपवास भी किया था। लेकिन, शनिवार की शाम लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा की सूचना मिलने के बाद से वो सदमे में थी। किसी से कुछ बात नहीं कर रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि भाई की जेल की सूचना के सदमे में उनकी मौत हो गई।

- गंगोत्री देवी पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के साथ ही लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी अपने दोनों लड़कों तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ अन्तिम दर्शन के लिए वेटनरी कॉलेज के सर्वेंट क्वार्टर पहुंच गई हैं। राबड़ी देवी अपनी नंद का शव देख आंसू नहीं रोक पाई और काफी देर तक रोती रहीं। तेजस्वी और तेजप्रताप भी बुआ को अंतिम विदाई देते हुए रोने लगे। दोनों ने बुआ के शव पर शाल भी उड़ाई। गंगोत्री देवी अपने बच्चों के साथ यहां पर ही रहती थी।

-गंगोत्री देवी लालू प्रसाद के छह भाई बहनों में इकलौती बहन थी। लालू प्रसाद से ये सबसे ज्यादा जुड़ी हुई थी।