Header Ads

इस तारीख को होगा 'बिग बॉस-11' का फिनाले, सलमान ने अनाउंस की डेट


'बिग बॉस 11' के फिलाने की डेट फिक्स्ड हो गई है। शनिवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने खुद अनाउंस किया कि शो का फिनाले 14 जनवरी को होगा। इसी दिन ऑडियंस को सीजन 11 के विनर का पता चलेगा। बता दें, 'बिग बॉस' का 11वां सीजन 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था ऐसे में १०६ वें दिन शो का फिनाले होगा।

- 'बिग बॉस' के घर में शुरुआत में 19 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे।


- अब सिर्फ घर में शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता, लव त्यागी, आकाश गुप्ता और पुनीश शर्मा को मिलाकर 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

- रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में यानी ९९ वे दिन एक कंटेस्टेंट और शो से बाहर हो जाएगा। जिसके बाद 5 मेंबर्स शो के फाइनलिस्ट बनेंगे।


- खबरें हैं कि 'बिग बॉस' से इस बार लव त्यागी बाहर हो सकते हैं। दरअसल शो के आखिरी वीक में वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई हैं।


- ऐसे में इस वीक नोमिनेटेड चार कंटेस्टेंट शिल्पा, हिना, लव और विकास को मॉल में ले जाया गया। वहीं पब्लिक ने लाइव वोटिंग की।

- अगर लव बाहर हो जाते हैं तो शिल्पा, हिना, विकास, आकाश और पुनीश में से कोई एक शो का विनर बनेंगा।


- लास्ट वीक में 'बिग बॉस' में रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन करने पहुंची।
- रानी ने शो कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की और उनके साथ गेम्स भी खेले।