600 रुपए में घर ले जा सकेंगे ये कार, केवल 50 पैसे प्रति Km चलाने का खर्च
दिल्ली की स्टार्टअप कंपनी हरिमन मोटर्स एलएलपी एक टू सीटर इलेक्ट्रिक कार को बनाने पर काम कर रही है जिसकी बैटरी को कभी भी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। RT90 4जी कनेक्टिड IoT प्लेटफॉर्म के साथ एक बार चार्ज होने पर 200 किमी तक ट्रैवल करने का ऑफर देगी।
10 मिनट में होगी चार्ज
इतना ही नहीं यह कार एक बार चार्ज होने के लिए फास्ट डीसी चार्ज पर केवल 10 मिनट का वक्त ही लगाएगी और एसी चार्ज पर १, से 2 घंटे। इसके अलावा, हरिमन मोटर्स दिल्ली एनसीआर की सभी सोसाइटीज को चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए आमंत्रित कर रही है ताकि सोसाइटी कॉम्पलैक्स के भीतर ही स्टेशन लगाया जा सकता है।
2018 के मध्य तक आएगी कार
मौजूदा समय में इस कार की सड़क पर टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद है कि इस कार को 2018 में पेश किया जाएगा। आप इसे खरीद सकते हैं और 50 पैसे प्रति किमी के खर्च पर चला सकते हैं या आप ओनरशिप मॉडल की टोटल कॉस्ट को चुन सकते हैं जहां आप इलेक्ट्रिक कार को अपने घर पर मात्र अनुमानित ६, से 8 रुपए प्रति किमी के भुगतान पर ले सकेंगे और आपको कोई छुपी लागत नहीं देनी होगी और जीरो डाउन पेमेंट करना होगा। जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा है वह डीलरशिप पर जाकर क्रेडिट कार्ड से 600 रुपए देकर कार घर ले जा सकते हैं और इसके बाद हर दिन भुगतान कर सकते हैं।

Post a Comment