जमीन में आधी गड़ी थी महिला और ऐसे दिख रहा था दूसरी का हाथ
बैतूल जिले के सारणी में सालों से बंद पड़ी खदान में कोयला खोदने गईं एक बच्ची समेत 4 की मिटटी धंसने मौत हो गई। इसमें एक 11 साल की बच्ची और तीन महिलाएं शामिल हैं। एक महिला को बचा लिया गया। वह भी दबी हुई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे फुर्ती दिखाते हुए बचा लिया। वह जान बचाने की लगातार गुहार लगाती रही। चिल्लाते-चिल्लाते वह बेहोश हो गई थी। आसपास की मिट्टी खोदकर उसे बाहर निकाला गया। चारों महिलाएं ही जगह पर दबी हुई थीं।
-घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई। बाद में पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खदान में दबी बच्ची व महिलाओं की डेड बॉडी निकालीं गईं। इस रेस्क्यू में दो घंटे लग गए।
- घटना दोपहर एक बजे की है। महिलाएं पांच साल से बंद पड़ी खदान सतपुड़ा-2 में कोयला खोदने गईं थीं।
- चारों महिलाएं और बच्ची एक ही जगह पर कोयला के लिए मिट्टी खाेद रही थीं।
- वह खोदते-खाेदते कोयले की लालच में अंदर तक चली गईं।
- इस बीच मिट्टी धंसी तो बच्ची समेत पांचों की एक ही जगह पर दब गईं।
- हर जगह खदान में जाना खतरनाक है। इसके बोर्ड लगे हुए हैं, बावजूद महिलाएं और बच्चे कोयला खोदने जाते हैं।
- चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का सिर निकला रह गया।
- वह दर्द से कराहते हुए भी बचाव के लिए चिल्लाती रही। बाद में उसे बाहर निकाल लिया गया।
- इसी कोयले से उनका गुजारा होता है। वह खाना भी बनाती हैं और ठंड से भी बचती हैं।
- ठंड का मौसम होने के कारण रविवार को ये महिलाएं कोयला खोदने गईं थी।

Post a Comment