Header Ads

मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंडा हो गया ये देश, दिख रहा ऐसा हाल


अमेरिका जबरदस्त ठंड की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में पारा माइनस 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बॉम्ब साइक्लोन के चलते देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी के चलचे 18 इंच तक बर्फ जम गई और बोस्टन में तो बाढ़ तक आ गई। वेदर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर में माउंट वॉशिंगटन के पारा ठंडी हवाओं के चलते बहुत गिर गया है और ये माइनस 73 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ये मार्स के सरफेस से ज्यादा ठंडा है।


वेदर सर्विस ने न्यू हैम्पशायर, मैरीलैंड, वेस्ट वर्जीनिया, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, वेरमॉन्ट और मेने के तमाम हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने की वॉर्निंग जारी की है।


- मेट्रोलॉजिस्ट्स का कहना है कि वेस्टर्न मैसाच्युसेट्स के बर्कशायर माउंटेन में पारा माइनस 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


- बाल्टिमोर में नेशनल वेदर सर्विस के मेट्रोलॉजिस्ट डैम हॉफमैन ने कहा कि यहां हड्डियों को गलाने वाली ठंड हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2015 में ऐसी ही भयानक ठंग पड़ी थी।

- वहीं फिलाडेल्फिया से बोस्टन तक शनिवार रात को पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, बर्फीली हवाओं के चलते ये माइनस १०, से 20 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हो रहा था।


- अमेरिका में ठंड के चलते शुक्रवार तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कुछ लोगों की मौत ठंड की वजह से हुए सड़क हादसों में भी हुई है।