Header Ads

बोल्ड ड्रेस पहनकर मॉडल्स ने कराया शूट, कैमरे में दिखा ग्लैमरस अंदाज


शहर में चल रहे स्टाइल फेस्ट के लिए देश-विदेश से आए मॉडल्स के साथ अलग-अलग थीम पर फोटोशूट किए जा रहे हैं। जिसमें राजस्थान अंदाज से लेकर वेस्टर्न कल्चर तक दिखा। इस दौरान मॉडल्स ने अलग-अलग डिजाइनर्स के कई ड्रेस शोकेस किए। जिसमें ये मॉडल्स काफी बोल्ड अंदाज में नजर आएं। इन फोटोज को क्लिक किया फोटोग्राफर जतिन अग्रवाल ने।

इन फोटोज को राजस्थान में अलग-अलग जगह पर शूट किया गया है। जिसमें ये मॉडल्स काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। जिसमें इंडियन वियर को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है।

- बता दें कि 27 व 28 जनवरी को होटल हॉलीडे इन में स्टाइल फेस्ट के फैशन शो होंगे जिसमें टीवी सेलिब्रिटिज ,बॉलीवुड सितारे ,मॉडल्स और फैशन जगत के कई एक्सपर्ट और डिजाइनर्स एक साथ मंच पर कई रंग बिखरेंगे।

- शो के डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर ने बताया कि सीजन 2 में पहली बार ब्यूटी इन कॉन्फिडेंस कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए माडल्स को रैम्प पर उतारा जाएगा।




- इस फेस्ट में 30 डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को शोकेस करेंगे। जिसमें से 7 डिजाइनर जयपुर से बाहर के होंगे। इसके साथ ही 8 यंग डिजाइनर जिन्हें इस शो के जरिए लांच किया जाएगा।

- इससे पहले दिल्ली में हुए नेशनल ऑडियंस के जरिए 10 प्रोफेशन मॉडल्स को फेस्ट के लिए सेलेक्ट किया गया था।