अलाउद्दीन खिलजी से गली ब्वॉय बने रणवीर, वजन घटाने के बाद दिखने लगे ऐसे
रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट के साथ डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वे एक स्ट्रीट ब्वॉय के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के लिए रणवीर को अपना वजन भी घटाना पड़ा है। एक ओर जहां 'पद्मावत' के लिए रणवीर ने वजन बढ़ाया था तो वहीं 'गली ब्वॉय' के लिए वजन कम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गली ब्वॉय' के लिए रणवीर ने करीब 20 किलो तक वेट लॉस किया है। उनका नया लुक चौंकाने वाला है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक,'पद्मावत' के लिए वजन बढ़ाना आसान टास्क नहीं था। इसके लिए रणवीर ने कई घंटे जिम में पसीना बहाया। कड़ी मेहनत की और खुद को अलाउद्दीन के रोल के लिए हैवी वेट बनाया।
- अब 'गली ब्वॉय' के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लगता है कि उन्होंने इसके लिए भी कड़ी मेहनत की है।
- 'गली ब्वॉय' की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के के बारे में है, जो झुग्गी-बस्ती में पला बढ़ा है और बड़ा होकर चर्चित रैपर बन जाता है।
- कहा जाता है कि यह रियल लाइफ रैपर डिवाइन और नैजी की कहानी है, लेकिन जोया अख्तर का कहना है कि फिल्म की कहानी किसी से प्रभावित नहीं है।

Post a Comment