दुनिया का सबसे अजीबोगरीब एयरपोर्ट, पहले निकलती है ट्रेन फिर उड़ता है प्लेन
क्या आप जानते है कि न्यूजीलैंड में एक ऐसा एयरपोर्ट है जहां ट्रेन चलती है? जी हां, इस एयरपोर्ट पर प्लेन को उड़ने से पहले ट्रेन की राह देखनी पड़ती है। असल में नॉर्थ आइलैंड के पास के इस एयरपोर्ट का नाम है गिसबोर्न एयरपोर्ट। यहां सुबह 6. 30 से लेकर रात 8. 30 बजे तक रेलवे और रनवे दोनों ही बिजी रहते हैं।
जब एक साथ आजाते हैं ट्रेन-प्लेन...
- रेलवे ट्रैक रनवे के बिलकुल बीचोंबीच बना हुआ है। रात 8.30 बजे रनवे बंद कर दिया जाता है। हालांकि, ट्रेन यहां से गुजरती रहती है। लेकिन दिन में ज्यादातर ऐसे मौके आते हैं जब ट्रेन और प्लेन को एक-एक करके रास्ता दिया जाता है। इस एयरपोर्ट से ६०, से अधिक घरेलू उड़ाने संचालित होती हैं

Post a Comment