सोशल मीडिया पर इस बॉडी बिल्डर के हैं लाखों फॉलोवर्स, जीता है ऐसी लग्जरी लाइफ
हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला एक बॉडी बिल्डर चर्चा में है। उसे पुलिस ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित के आरोप में जेल में डाल दिया हैं जिसके बाद हरियाणा के फाजिलपुरिया समेत कई सेलिब्रिटी उसके सपोर्ट में आ गए हैं। बता दें कि इस बॉडी बिल्डर को बॉबी कटारिया के नाम से जाना जाता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर बॉबी के लाखों फॉलोवर्स है।
जाट कम्युनिटी से ताल्लुक रखने वाले बॉबी कटारिया गुड़गांव के बसई गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि यह गांव रईसों के लिए जाना जाता है।
- बॉबी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के युसुफ सराय में एमबीडीएवी स्कूल से कंप्लीट की है। इसके बाद उसने लॉ से अपनी ग्रैजुएशन कंप्लीट की है।
- बॉबी की सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने आप को को कनाडा की किसी फिटनेस कंपनी में जनरल सेक्रट्री बताया है।
- सोशल साइट फेसबुक पर बॉबी के जहां 1,75320 फॉलोवर्स है, वहीं इस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके अलग- अलग नाम से कई पेज बने हुए है।
- पिछले साल अगस्त में बॉबी ने एक युवती के किडनैप की बात कहकर उसने वीडियो बनाया था और वह सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
- बॉबी ने इस वीडियो के जरिए बताया कि युवती के घरवालों के साथ मारपीट करके 8-9 लोग लड़की को जिप्सी में डालकर ले गए थे। जब उसने किडनैपर्स का पीछा किया तो आरोपी युवक युवती को छोड़कर भाग गए थे।
- वह पुलिस के खिलाफ गाली गलौज करते हुए वीडियो बनाकर चर्चा में आया था।
- अपने आप को लॉ ग्रेजुएट बताने वाला बॉबी पुलिस और प्रशासन को अक्सर गाली-गलौज करते दिखाई देता है।
- बताया जा रहा है उसने अपनी एक टीम बनाई हुई है जो इसके वीडियोज और मैसेज सर्कुलेट करती है।
- 12 दिसंबर को सेक्टर-16 में निकिता नाम की 16 साल की गर्ल स्टूडेंट प्राइवेट स्कूल की बस के नीचे आ गई थी। इस हादसे में निकिता की टांग काटनी पड़ी थी। बॉबी कटारिया ने निकिता का पक्ष लेते हुए एक वीडियो यू-ट्यूब पर डाली थी।
- प्रिसिपल ने शिकायत दी थी कि बॉबी कटारिया ने 19 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव होकर उन्हें व उनके फैमिली को धमकी दी थी। साथ ही यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाल दी।
- प्रिंसिपल की शिकायत पर फेसबुक व यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत बॉबी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
- इस मुकदमे में पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड खत्म हो जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment