Header Ads

जब डायरेक्टर ने उठाया इस एक्ट्रेस की मजबूरी का फायदा, करने पड़े थे ऐसे सीन


गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना राय 60 साल की हो चुकी हैं। 7 जनवरी, 1957 को मुंबई में जन्मीं रीना जब करियर के पीक पर थीं तो उनका नाम फिल्मों से ज्यादा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहा। 1972 में डायरेक्टर बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' से डेब्यू करने वाली रीना ने इस फिल्म में बेहद इंटीमेट सीन दिए। दरअसल, उस वक्त रीना फिल्मों में काम ढूंढ रही थीं। ऐसे में उन्हें यह फिल्म तो मिल गई लेकिन डायरेक्टर के कहने पर उन्हें सेमी-न्यूड सीन देने पड़े थे।


 बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' तो कुछ खास सफल नहीं रही लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन देने की वजह से रीना 'जरूरत गर्ल' के नाम से पॉपुलर हो गईं। फिल्म में रीना राय ने डैनी डेंजोंग्पा और बाकी कलाकारों के साथ भी काफी इंटीमेट सीन दिए।


- इस फिल्म की कहानी रीना की असल जिंदगी से काफी मेल खाती थी। जिस तरह फिल्म में गांव से शहर आई रीना के किरदार को नौकरी और दौलत की जरूरत थी, ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी उन्हें उस वक्त पैसे और काम की जरूरत थी।


- बॉलीवुड में रीना का कोई गॉडफादर या पहचान वाला भी नहीं था कि उन्हें फिल्मों में आसानी से कोई रोल मिल जाता। ऐसे में उन्होंने मजबूरी में डायरेक्टर बीआर इशारा के इशारों पर ही काम करना पड़ा।