Header Ads

कभी अक्षय को 'गे' समझती थीं उनकी सास, शादी के लिए रख दी थी ये शर्त



अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड मूवी 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। सोशल कॉज पर बेस्ड ये उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' आई थी, जो काफी कामयाब रही थी। वैसे, अक्षय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। अक्षय ने 17 जनवरी, 2001 को ट्विंकल को अपना हमसफर बनाया था। हालांकि उन्होंने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी सास यानी डिंपल कभी उन्हें गे समझती थीं।



इसलिए था डिंपल को अक्षय पर शक...



- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना जब करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' के गेस्ट बने थे तो उस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे।


- शो में ट्विंकल ने अपनी शादी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा ये किया था कि उनकी मम्मी अक्षय को 'गे' समझती हैं। दरअसल, डिंपल को अक्षय के सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर शक था।

- उन्हें ये शक इसलिए हुआ क्योंकि उनकी एक जर्नलिस्ट फ्रेंड ने कहा था कि अक्षय 'गे' हैं। इसके बाद उन्होंने अक्षय के बारे में पड़ताल करवाई।

- साथ ही डिंपल ने यह जानने के लिए कि शादी के बाद अक्षय बच्चे पैदा करने के काबिल हैं या नहीं, उनका जेनेटिक चेक भी करवाया था।