Header Ads

यहां पानी में बह रहे थे नोट, उठाने के लिए ठंड में ऐसे कूदे लोग


यहां शनिवार को शहर के बाहरी इलाके में एक रजवाहे (नाला) में बह रहे नोट देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने नोटों को पकड़ने के लिए ठंडे पानी के अंदर भी कूद गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जमा भीड़ को किसी तरह हटाया।




- जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना टीपी नगर क्षेत्र में एक रजवाहे में लोगों ने नोट बहते देखे। ये नोट 10, 50 और 100 रूपए के नोट के अलावा 5 सौ रूपए के नोट थे। पानी में नोट बहते देखकर लोग हैरत में पड़ गए।


- धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोग नोट पकड़ने के लिए पानी में कूद गए। बताया गया कि कुछ नोट आधे कटे हुए भी थे। नोट की तलाश में लोग ठंडे पानी के अंदर चले गए।

- सूचना पर थाना टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जमा लोगों की भीड़ को हटाया। पुलिस ने यहां से नोट इकट्ठा कर अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि ये नोट कहां से आए हैं।


- स्थानीय निवासी पप्पू ने कहा, ''सुबह रजवाहे में नोट बहते देखे। ये नोट पीछे से ही बहते हुए आ रहे थे, किसके हैं और कहां से आए इसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बहुत से नोट फटे हुए भी हैं।''
- एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने कहा, ''नोट कहां से आए इस बारे में जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें पुरानी नोट के साथ करेंसी भी थी।''