बच्चों से इतना तंग आ गया था ये टीचर, दी ऐसी सजा कि मांगने लगे माफी
हममें से ज्यादातर लोगों को स्कूल में सजा मिली होगी। या तो हमें क्लास से बाहर निकाल दिया जाता था या बेंच पर खड़ा कर दिया जाता था।
ज्यादा शैतानी करने पर टीचर्स हमारे पेरेंट्स को कॉल कर स्कूल बुलाती थीं और हमारी शिकायतों का पिटारा खोल देती थीं।
लेकिन चीन के एक टीचर ने शोर करते स्टूडेंट्स को सबक सिखाने के लिए जो तरीका अपनाया, वो इन सबसे अलग और असरदार था।
मामला चीन के हुनान प्रांत के मेडिकल कॉलेज का है। यहां क्लास के दौरान एक टीचर को, जिनका नाम झांग बताया जा रहा है को शोर मचाते स्टूडेंट्स पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बच्चों को काफी यूनिक अंदाज में सजा देने का फैसला किया।
दरअसल, बच्चे टीचर के मना करने के बावजूद लगातार शोर मचा रहे थे।
टीचर ने पहले तो बच्चों को वार्निंग देकर शांत रहने को कहा लेकिन स्टूडेंट्स की शैतानियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में उन्होंने बच्चों को सजा देने का फैसला किया।
उन्होंने शैतान बच्चों को क्लास के बाहर बिठा दिया और उनके सामने 50 किलो सनफ्लावर के बीज रख दिए। सजा ये थी कि स्टूडेंट्स को सारे बीज खाकर खत्म करनी थी।
जिन 16 स्टूडेंट्स को ये सजा दी गई थी, उन्होंने पहले तो अपनी अकड़ में सारे बीज खत्म करने का फैसला किया।
लेकिन कुछ देर बाद उन्हें अहसास हुआ कि ये सजा काफी मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया और टीचर से माफी मांगने लगे।
चीनी वेबसाइट के मुताबिक, टीचर ने उन्हें फ्यूचर में शैतानी ना करने का प्रॉमिस लिया और उन्हें माफ़ कर दिया।

Post a Comment