Header Ads

लड़की छत पर खड़ी थी फैमिली के साथ, दर्द हुआ तो डॉक्टर ने बताया लगी है 'गोली'


 उत्साह, उमंग और खुशियां बांटने के त्योहार लोहड़ी के जश्न में शनिवार को पूरा शहर डूबा था। इस मौके पर आसमान रंग-बिरंगे कागजों से भर गया। इसी जोश में कुछ लोग होश भी खो बैठे। कुछ इलाकों में लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायर किए। कुछ लोगों ने पटाखे भी छोड़े। इसी दौरान किसी की बंदूक से निकली गोली छत पर खड़ी एक लड़की के हाथ में जाकर लग गई।


- रणजीत पार्क इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर तारकेश्वर नाथ का परिवार भी छत पर पतंगबाजी कर रहा था।

- तभी उनकी बेटी शालिनी को हाथ में अचानक दर्द महसूस हुआ। उसके हाथ से खून निकलता देख सबने सोचा कि कोई पटाखा आकर लग गया है।

- डॉक्टर के पास जाने पर मालूम चला कि शालिनी के हाथ में गोली लगी है।

- थाने के SHO इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि गोली का सिक्का हाथ में ही था। युवती के बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

- अब इस बात का पता लगाया जाएगा कि किन-किन लोगों के पास आर्म्स लाइसेंस है।



- श्रृंगार सिनेमा रोड के रणजीत पार्क इलाके में छत पर फैमिली के साथ पतंगबाजी देख रही बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर तरकेश्वर नाथ की बेटी शालिनी के हाथ से दर्द के साथ अचानक खून निकलने लगा।

- पहले लगा कि पटाखा आकर लगा है लेकिन डॉक्टर के पास जाने पर एक्सरे करने पर पता चला गोली लगी है।