ICICI Bank के ग्राहक सबसे ज्यादा हुए ATM धोखाधड़ी का शिकार
सरकार ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान एटीएम के जरिए जालसाजी के कुल 3,433 मामले सामने आए हैं। यह मामले एक लाख रुपए या इससे अधिक की राशि के हैं। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक सबसे ज्यादा इसके शिकार बने।
सबसे अधिक एटीएम धोखाधड़ी के शिकार आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक बने हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अल्फोंस कन्ननधनम ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकडों के अनुसार क्रेडिट कार्ड, एटीएम/ डेबिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित एक लाख या इससे अधिक राशि की धोखाधड़ी के 3433 मामले सामने आए हैं।
पिछले तीन वर्षों (२०१४,15, २०१५,16 तथा २०१६,17) के दौरान एटीएम धोखाधड़ी के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (1003), हरियाणा (619) और तमिलनाडु (584) में दर्ज किए गए। इस अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश तथा सिक्किम में एटीएम धोखाधड़ी के सबसे कम दो मामले सामने आए। सबसे अधिक एटीएम धोखाधड़ी के मामले आईसीआईसीआई बैंक (835), अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्पोरेशन (484), एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (456) और सिटी बैंक एनए (342) से संबंधित रहे।

Post a Comment