क्या फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं प्रिटी जिंटा? स्कार्फ से छिपाती नजर आईं बेबी बंप
प्रिटी जिंटा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन आजकल ये खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि ये प्रेग्नेंट हैं और अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। इतना ही नहीं, सुनने में आ रहा है कि प्रिटी जल्द ही मां बन सकती है। दरअसल, हाल ही में प्रिटी मुंबई के सर्बब इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान इन्होंने एक लूज फिटेड ड्रेस पहनी थीं, जिसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स तेजी से फैल रही हैं। फोटोज भी हो रहे वायरल...
- प्रिटी जिंटा के कुछ फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि वो ब्लैक स्कार्फ से बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
- बता दें कि प्रिटी और जीन गुडइनफ दो साल पहले 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलिस में प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इसके बाद इन्होंने इंडिया में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। इनकी पहली मुलाकात सांता मोनिका में हुई थी, जिसके बाद इन्होंने पांच साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर इन्होंने शादी की।

Post a Comment