दूसरे देशों में घुसने के लिए इस हद तक जा चुके हैं लोग
दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जहां घुसपैठ करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा चुके हैं। यहां कई देशों की बॉर्डर इतनी पास हैं कि एक देश से दूसरे देश कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में गैरकानूनी रूप से देश बदलने के लिए लाेग कुछ ऐसी तरकीबें अपनाते हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं कुछ देशों की ऐसी ही तस्वीरें जहां घुसपैठिये किसी भी हद तक जाने तैयार हो गए।
अप्रवासियों की जनसंख्या के मामले में यूनाइटेड स्टेट्स काफी आगे है। यहां पड़ोसी मुल्कों से गैरकानूनी रूप से लोग रहने के लिए आ जाते हैं।
- मार्च 2017 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका की जनसंख्या में से 13.5 प्रतिशत लोग अप्रवासी हैं। इनमें से एशिया, अफ्रीका और यूरोप से आए अप्रवासियों की तादाद ज्यादा है।
- इसका मतलब ये कि 33 करोड़ की जनसंख्या वाले अमेरिका में 4 करोड़ ५० हजार के आसपास लोग अप्रवासी हैं।
- यूएस जैसे देशों में काम की तलाश के लिए कई देशों से लोग यहां आने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बॉर्डर चैकिंग से बचने के लिए बेहद अजीबोगरीब तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा गाड़ियों में छिपने की कोशिश की जाती है। कार, ट्रक, बस बोनट, सीट, कवर, डिक्की यहां तक की डैशबोर्ड में भी लोग खुद को छिपाने की नाकाम कोशिशें कर चुके हैं।

Post a Comment