एक बीमारी से हुई इस एक्टर की मौत, चमत्कार का इंतजार कर रहा था परिवार
लगान फिल्म के ईश्वर काका (श्रीवल्लभ व्यास) का निधन जयपुर में रविवार को हो गया। श्रीवल्लभ व्यास जैसलमेर के रहने वाले थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना अलग ही मुकाम हासिल किया था। जैसलमेर में उनका पैतृक मकान सोनार दुर्ग में है और उनका बचपन इसी दुर्ग की गलियों में बीता था।
- लम्बी बीमारी के बाद उन्होंने जयपुर में रविवार को अंतिम सांस ली। रविवार की शाम उनके परिजन जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
- अक्टूबर 2008 में गुजरात में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हादसा हुआ था। उसके बाद पैरालिसिस अटैक के चलते वे लगातार बीमार रहे। वहां से उनका फिल्मी कॅरिअर खत्म हो गया। वहां से पहले उन्हें हैदराबाद ले जाया गया और बाद में जैसलमेर आए। पिछले कई वर्षों से वे जयपुर में ही थे।
- उनके पीछे उनकी पत्नी शोभा व्यास, दो बेटियां शिवानी-रागिनी है। उनकी माता उनके छोटे भाई के साथ हैदराबाद में रहती है।
उनकी पत्नी शोभा व्यास ने बताया था कि वह 13 अक्टूबर, 2008 का दिन था। रात को ग्यारह बजे मेरी फोन पर बात हुई। अगले दिन उन्हें मुंबई आना था और 15 अक्टूबर को आदित्य चोपड़ा की फिल्म “दिल बोले हड़िप्पा’ की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचना था। फिल्म में उनके दो शेड्यूल पहले हो चुके थे। गृह मंत्री के रूप में ये शॉट अब भी फिल्म में हैं, लेकिन बाद में वे नहीं जा पाए।’ श्रीवल्लभ व्यास तभी से बिस्तर पर थे और लिक्विड भोजन लेते थे। बोल भी नहीं पाते। पत्नी शोभा व्यास ने कहा था कि-”वी आर वेटिंग फॉर मिराकल।’

Post a Comment