Header Ads

पुलिस को गालियां देकर बनाता था वीडियो,


 यू-ट्यूब और फेसबुक पर पुलिस, नेताओं को गालियां देकर वीडियो बनाने वाले बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के बाद उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। लोग उसे स्पोर्ट कर रहे हैं और वीडियो, फोटो व फेसबुक लाइव पर उसकी हेल्प करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि बॉबी कटारिया को पुलिस ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से जेल भेज दिया गया।

 12 दिसंबर को सेक्टर-16 में निकिता नाम की 16 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल की बस के नीचे आ गई थी। इस हादसे में निकिता की टांग काटनी पड़ी थी। बॉबी कटारिया ने निकिता का पक्ष लेते हुए एक वीडियो यू-ट्यूब पर डाली थी।


- प्रंसीपल ने शिकायत दी थी कि बॉबी कटारिया ने 19 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें व उनके परिवार को धमकी दी थी। साथ ही यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाल दी।


- प्रंसीपल की शिकायत पर फेसबुक व यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत बॉबी पर मुकदमा दर्ज किया गया।


- इस मुकदमे में पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड खत्म हो जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बॉबी कटारिया गुड़गांव का रहने वाला है। वह एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक फेडरेशन कनाडा का जनरल सेक्रेटरी हैं।


- वह पुलिस के खिलाफ गाली गलौज करते हुए वीडियो बनाकर सुर्खियों में आया था।

- सोशल मीडिया पर उसके खासे फॉलोअर हैं। पिछले साल एक युवती के किडनैप की बात कहकर उसने वीडियो बनाया था और वह सोशल मीडिया पर डाल दिया था।


- इसी तरह वह लगातार पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े करता रहा है और गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सुर्खियां बटोरता रहा है।

 हरियाणा में सामाजिक संस्था चलाने वाली संगीता दहिया ने बॉबी के पक्ष में पुलिस को आड़े हाथों लिया है। उसने कहा कि पुलिस को गाली देना गलत है लेकिन पुलिस ने भी गलत तरीके से कार्रवाई की है।


- इसी तरह जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े हुए संदीप भारती भी बॉबी के पक्ष में अपील कर रहे हैं। इसी तरह सोशल मीडिया पर वी स्पोर्ट बॉबी कटारिया ट्रेंड कर रहा है।


- बॉबी पर युवाओं ने वीडियो बनाकर डाले हुए हैं। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है।
- वहीं पुलिस इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उनका कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।