Header Ads

सिर्फ 24 घंटे में दूर होगा गले का इन्फेक्शन, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय


सर्दी के मौसम में वायरल इन्फेक्शन के कारण कई लोगों को गले में इन्फेक्शन होने लगता है। इससे गले में दर्द, खराश, खांसी और सूजन जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती है। लेकिन अगर हम कुछ घरेलू उपायों का यूज करें तो इस प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।आयुर्वेद एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी बता रहे हैं गले का इन्फेक्शन दूर करने वाले कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपायों के बारे में।

1. नींबू और शहद,
एक-एक चम्मच शहद और नींबू के रस को मिक्स करके पिएं।,



2. तुलसी की 6 या 7 पत्तियों को उबालकर पिएं। ऐसा दिन में 2 या 3 बार करें।,

3. नमक,
एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर उबाल लें। पानी गुनगुना होने पर गरारे करें। ऐसा सुबह-शाम करें।,


4. भाप
एक चौड़े बर्तन में 2 गिलास पानी गर्म कर लें। इसमें नीलगिरी के तेल की 2 या 3 बूंद डालकर भाप लें।,




5. लहसुन की 4 या 5 कलियों को तवे पर सेंक कर खाएं।,



6. अदरक,
एक कप पानी में एक अदरक का एक छोटा टुकड़ा उबाल लें। गुनगुना होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।,

7. एक गिलास पानी में दालचीनी का एक छोटा-सा टुकड़ा उबाल लें। गुनगुना होने पर इसमे एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।,