इस बॉडी बिल्डर की ग्लैमरस वाइफ, सोशल मीडिया पर हैं हजारों फॉलोवर्स
हरियाणा गुडगांव के बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया इनदिनों चर्चा में हैं। पुलिस ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित के आरोप में जेल में डाल दिया है जिसके बाद उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। बता दें कि बॉबी की वाइफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फेसबुक पर उनके हजारों फॉलोवर्स हैं।
- बॉबी कटारिया की वाइफ रेनू कटारिया मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है।
- दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।
- बॉबी की वाइफ रेनू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल से कंप्लीट की है।
- उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से कंप्लीट की है।
12 दिसंबर को सेक्टर 16 में निकिता नाम की 16 वर्षीय स्टूडेंट प्राइवेट स्कूल की बस के नीचे आ गई थी। इस हादसे में निकिता की टांग काटनी पड़ी थी। बॉबी कटारिया ने निकिता का पक्ष लेते हुए एक वीडियो यू-ट्यूब पर डाली थी।
- प्रिंसिपल ने शिकायत दी थी कि बॉबी कटारिया ने 19 दिसंबर को फेसबुक पर लाइव होकर उन्हें और उनके फैमिली को धमकी दी थी। साथ ही यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाल दी।
- प्रिंसिपल की शिकायत पर फेसबुक और यू-ट्यूब पर वीडियो डालकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत बॉबी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
- फिर इसी आधार पर पुलिस ने बॉबी को अरेस्ट किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड खत्म हो जाने के बाद बॉबी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment