सिर्फ 2 साल की उम्र में रोज 40 सिगरेट पीने वाले इस बच्चे को पहचान नहीं पाएंगे आप, अब लगी नई लत
इंटरनेट पर कुछ साल पहले इस बच्चे की तस्वीर ने खूब तहलका मचाया था।
2 साल का ये बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट फूंकने के बाद दुनिया भर में सुर्खी बना रहा। अब ये बच्चा बड़ा हो गया है, लेकिन आप इस बच्चे की तस्वीर देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। ये बच्चा अब काफी बदल चुका है और वजन घटाकर उसके प्राइमरी स्कूल में विजेता बनकर उभरा है।
सुमात्रा के एक छोटे से गांव का रहने वाला अल्दी रिज़ाल 2010 में मशहूर हुआ था। वह अपनी ट्राइसिकल पर राइड करते हुए ही एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था।
अब पिछले दो साल से वह सामान्य हो गया है। सिगरेट की लत से तो उसने निजात पा ली लेकिन अब उसे नई लत लग गई है, वह है खाना।
इंडोनेशिया की सरकार ने उसकी हालत पर ध्यान देते हुए उसका पुर्नवास तो किया लेकिन स्मोकिंग को छोड़कर उसे ज्यादा खाने की लत लग गई। इसके चलते तेज़ी से उसका वज़न बढ़ गया। इस मामले में मची हायतौबा के बाद इंडोनेशिया की सरकार ने अब बच्चों में स्मोकिंग की लत से निपटने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
जकार्ता में उसे थैरेपी सेशन में लिया गया। उसके जीवन पर एक डाक्युमेंट्री भी बनाई गई थी जिसमें बताया गया कि किस तरह यह बालक सिगरेट से दूर हो गया है लेकिन अभी भी सेहत खतरे में है।


Post a Comment