Header Ads

3 शादियां कर चुके हैं इजरायल के ये PM, जान पर खेल बचाया था प्लेन को


इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ताजमहल का दीदार करने के लिए मंगलवार को आगरा पहुंचेंगे। उससे पहले सीएम योगी उनकी अगवानी के लिए आगरा पहुंच गए हैं। नेतन्याहू के दौरे को लेकर आगरा की सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं।



- नेतन्याहू का जन्म 21 अक्टूबर 1949 को तेल अवीव, इजराइल में हुआ था। 1967 में वो इजरायल की डिफेंस में शामिल हुए। इसके बाद 'सैयद मट्टल' ऑपरेशन बल में एंट्री लेकर लीड रोल निभाया और 1972 में एक अपहरण किए हवाई जहाज को बचाया था।

- इजरायल के 9वें और वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो केनेट और लिकुड पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वो ऐसे पहले पीएम हैं इजराइल की स्थापना के बाद जन्में हैं।

- नेतन्याहू उसी के बाद 1976 में संयुक्त राज्य अमेरिका लौटे और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से आर्किटेक्ट और बिजनेस मैंनेजमेंट में डिग्री प्राप्त करने के लिए चले गए।



- वो अपने सबसे बड़े भाई योनी की मौत के बाद इजराइल लौट आए। जो यूगांडा में एक हाइजैक्ड एयर फ्रांस के प्लेन को मुक्त कराने की कोशिश में मारे गए थे।

- इसके अलावा उनके दो भाई और भी हैं।



- नेतन्याहू ने 3 शादियां की हैं। पहली पत्नी मिरियम वीजमन थीं। जो 1972, से 1978 तक रहीं। उनसे एक बेटी, नोआ भी है।

- फ्लेर कैट्स नाम की उनकी सेकंड वाइफ थीं। जो १९८१, से 1984 तक रहीं। एसके बाद दोनों में तलाक हो गया।

- नेतन्याहू की वर्तमान पत्नी, सारा बच्चों मनोवैज्ञानिक हैं। उनके दो बच्चे हैं। येयर और अवनेर।