ऐसे निकली भारती के दूल्हे की बरात, 'गोपी बहू' ने किया जमकर डांस
भारती सिंह के मंगेतर हर्ष लिम्बचिया की बरात रविवार शाम गोवा के मर्कुइश बीच रिजॉर्ट पहुंची। बरात में टीवी से 'गोपी बहू' के नाम से फेमस जिया माणिक, एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही बिज सहित कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। जिया और जय को इस दौरान डांस करते भी देखा गया। मर्कुइश बीच पर भारती के फैमिली मेंबर्स ने बरात का स्वागत किया और इसके बाद फेरे की रस्म की गई।
- 30 जनवरी 1991 को मुंबई में पैदा हुए हर्ष इकलौते बेटे हैं। वे 11वीं पास हैं और हमेशा से क्रिएटिव फील्ड में मुकाम बनाना चाहते थे।
- 17 साल की उम्र में उन्होंने 'लापतागंज' और 'सजन रे झूठ मत बोलो' से लिखना शुरू किया।
- मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले हर्ष गाने भी कम्पोज करते हैं।
- हर्ष की मां रीता लिम्बचिया हाउसवाइफ हैं और पिता दिनेश लिम्बचिया कपड़ों की दुकान चलाया करते थे।
- हर्ष की एक बड़ी बहन भी थी, जिसकी डेथ 2011 में हो गई। बहन हर्ष से चार साल बड़ी थी।
- हर्ष भारती से करीब 7 साल छोटे हैं।

Post a Comment