लोग करते रहे हूटिंग लेकिन बंदर ने सीने से चिपकाए रखा कुत्ते का बच्चा
यहां एक बंदर 2 दिन के कुत्ते के बच्चे को गले से चिपकाए घूमता दिखाई दिया। ऐसा अनोखा नजारा देखते ही इलाके के लोग जमा हो गए। वो हूटिंग करते रहे, लेकिन बंदर कुत्ते के बच्चे को सीने से लगाए इधर से उधर चक्कर काटता रहा। इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
- मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी का है। यहां शुक्रवार को एक बंदर 2 दिन के कुत्ते के बच्चे को गले से लगाए घूमता नजर आया।
- इस नजारे को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा रही। लाख कोशिशों के बाद भी बंदर ने उसे खुद से अलग नहीं किया।
- स्थानीय नागरिक श्याम शर्मा का कहना है, ''हमने बंदर से इस कुत्ते के बच्चे को छुड़ाने की काफी कोशिश की, डर लग रहा था कि कहीं बंदर से वो छूटकर नीचे ना गिर जाए।''
- ''अगर बंदर ने इसे नहीं छोड़ा तो लगता नहीं बिना कुछ खाए ज्यादा दिन जिंदा रह पाएगा। फिलहाल वो कभी इधर तो कभी उधर घूमती दिखाई दे रही है।''











Post a Comment