Header Ads

लोगों को फंसाते-फंसाते खुद फंसी तो कर दिया मर्डर, प्रेमी ने की थी ये डिमांड




.करीब डेढ़ महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसकी कथित प्रेमिका ने ही की थी। इसमें उसके दो साथी भी शामिल थे। प्रेमी अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनवाने की जिद कर रहा था। पुलिस के मुताबिक लड़की का कैरेक्टर संदेहास्पद है। वह अमीर लड़कों को फेसबुक के जरिए दोस्त बना फंसाती थी और ब्लैकमेल करती थी। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला...

लिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची शहर में रहने वाली लड़की पटना के शमीम आलम से प्यार करती थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। लड़की गया के एक होटल में शमीम के साथ तीन-चार दिन रही। इसके बाद दोनों पटना आ गए। शमीम अपनी प्रेमिका की अश्लील वीडियो बनाना चाहता था, लेकिन लड़की को यह मंजूर न था।
- पुलिस ने बताया कि लड़की को प्रेमी की नियत का पता चल गया था। फिल्म बनाने के लिए समीम प्रेमिका को 14 मई की रात को अपनी स्टील के दुकान में लाया।
-लड़की जानती थी कि उसके साथ क्या होने वाला है। उसने अपनी तरफ से भी तैयारी की और दो दोस्त को दुकान के पास रहने को कहा था।
-प्रेमिका ने मौका देखते ही लोहे का रॉड उठा शमीम के सिर पर मार दी। इसी दौरान लड़की के दो दोस्त भी आ गए और सभी ने मिलकर शमीम की हत्या कर दी।
-हत्या के बाद शव को दुकान में ही छिपाकर सभी चले गए। 45 दिन बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया और लड़की को रांची से गिरफ्तार कर लिया।
कैसे पकड़ में आई लड़की
-शव मिलने के बाद पटना पुलिस जांच करने शमीम की दुकान गई थी। जांच में पता चला कि हत्या वाले दिन से ही शमीम की बाइक गायब है।
-दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक लड़की वारदात की रात उसकी बाइक से जाती दिखी।
-फॉरेंसिक विभाग की टीम ने डेड बॉडी के पास मिली रॉड पर फिंगरप्रिंट्स अन्य लोगों के साथ एक लड़की के अंगुलियों के निशान भी मिले।
-इसके बाद से पुलिस लड़की को गिरफ्तार करने में लग गई। पुलिस ने लड़की को रांची से गिरफ्तार किया।
-गिरफ्त में आने के बाद लड़की ने कहा कि वो मेरा गंदा वीडियो बनाना चाहता था, जिससे बचने के लिए उसने रॉड से हमला किया था।
अमीर लड़कों को फंसाती थी लड़की
-एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि लड़की का कैरेक्टर संदेहास्पद है। वह अमीर लड़कों को फेसबुक के जरिए दोस्त बनाती थी।
- वह पहले प्यार का नाटक कर शादी करती थी उसका आर्थिक शोषण करती थी।
-इस लड़की के संबंध में 10 दिन पहले भी ऐसी एक शिकायत आई थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया कि लड़की लड़के से शादी कर पैसे वसूल रही थी।