Header Ads

इस पेंटिंग में छिपा है कई मौतों का राज, मशहूर हुई और फिर बदनाम भी




ये कहानी है एक 'शापित पेंटिंग' की जो एक मशहूर चित्रकार ने बनाई थी। शुरुआत में यह पेंटिंग बेहद मशहूर हुई लेकिन कुछ समय बाद ही इसे जमकर बदनामी भी मिली। दरअसल, ये तस्वीर कई हादसों की जिम्मेदार मानी गई है... 

कहते हैं कि ये पेंटिंग जिधर भी लगाई गई वहां बुरी तबाही मची। ये कहानी किसी मामूली चित्रकार की बनाई तस्‍वीर की नहीं बल्‍कि इटली के मशहूर चित्रकार 'जियोवनी ब्रागोलिन' की बनाई पेंटिंग की है। भले आप इस पर विश्‍वास न करें, लेकिन इस  पेंटिंग के बारे में बहुत सी अजीबो-गरीब जानकारी आपको इंटरनेट पर सर्च करने से भी मिल जाएगी। 

चित्रकार जियोवनी ब्रागोलिन ने 1985 में एक रोते हुए बच्चे की तस्वीर बनाई थी जिसका नाम ही 'द क्राइंग ब्‍वॉय' था। आपकी जानकारी के लिए बता दें ब्रागोलिन की सबसे सर्वश्रेष्ठ कृति में इस पेंटिंग को स्थान मिला था। 

जब क्राइंग ब्वॉय की तस्वीर खूब पसंद की गई तो ब्रागोलिन ने इसकी पूरी श्रृंखला तैयार कर दी। पेंटिंग इतनी मशहूर हो गई कि इस खास पेंटिंग की 50,000, तक प्रतियां बनाई गईं। ब्रागोलिन को इस पेंटिंग ने बेहद मशहूर किया लेकिन ये भी सच है कि उन्हें शोहरत दिलाने के बाद इसी को बदौलत उन्हें बदनामी भी मिली। 

कहते हैं जिन लोगों ने इन पेंटिंग्स को खरीदकर अपने घरों की दीवारों पर सजाया, उनकी जिंदगी तबाह हो गई। घरों में हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। तस्वीर का नाम तब ज्यादा उछला जब एक अग्‍निशमन रक्षक का इससे जुड़ा एक बयान सामने आया।


इस दमकलकर्मी ने दावा किया कि वह करीब 15 घरों में आग लगने पर अपनी टीम के साथ गया। वह जिस भी घर में वे आग बुझाने जाते, वहां द क्राइंग ब्‍वॉय पेंटिंग मिलती। उसका कहना था कि घर का सारा सामान जल चुका होता था मगर यह पेंटिंग हर हाल में सही सलामत मिलती।


बस तभी से पेंटिंग को शापित माना जाने लगा। लोगों ने इस पेंटिंग को घरों में रखना बंद कर दिया। बाद में एक अखबार के कहने पर हैलोवीन त्‍योहार के बोन फायर में सैंकड़ों की तादात में इस पेंटिंग की प्रतियां जला दी गईं। संयोग देखिए कि इसके बाद हादसों में भी कमी आने लगी। यानि लोगों ने मान लिया की पेंटिंग वाकई शापित थी।