पानी-पूरी खा रहे युवक को पीटने लगे लोग, इस गलती पर की जमकर धुनाई
शाजापुर में एसपी बंगले के पास पानी पूरी खा रहे एक युवक को लोगों ने जमकर पीटा। यह ड्रामा 20 मिनट तक चलता रहा। फिर पता चला कि ये ययुवक मोबाइल चोरी कर भागा था। इसका पीछा करते हुए लोग यहां तक पहुंच गए थे। पिटाई करने वाले लोगों ने बताया उन्होंने डायल 100 को काॅल किया था, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची
राधा टॉकीज चौराहा स्थित मोबाइल शॉप संचालक ऋषि गोयल की दुकान पर आए युवक ने मोबाइल दिखाने का कहकर संचालक का ही मोबाइल गायब कर दिया। जब यह बात ऋषि को पता चली तो वह अपने दोस्तों के साथ उसे ढूंढने निकला।
आरोपी युवक एसपी बंगले के पास चाट के ठेले पर पानी पूरी खा रहा था। यह देख ऋषि और उसके दोस्त ने उसे धर लिया और अपना मोबाइल छुड़ाकर उसे बाइक पर बैठा लिया। जब लोगों को उसकी हरकत के बार में पता चला तो यहां मौजूद अन्य लोगों ने बदमाश को पीटना शुरू कर दिया।
- यह घटनाक्रम 20 मिनट तक चलता रहा, लेकिन जानकारी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान भीड़ में से ही एक व्यक्ति ने बदहवास हुए बदमाश को पानी पिलाने की बात कहकर एक स्थान पर बैठा दिया और वह मौका पाकर पार्क के रास्ते से भाग निकला।
- ऋषि व उनके साथियों ने आरोपी को पकड़कर नाम पूछा तो पहले उसने शुजालपुर का निवासी होकर रमेश नाम बताया। लोगों ने जब उसे पीटना शुरू किया तो वह सांपखेड़ा का रहने वाला बताता रहा। प्रत्यक्षदर्शी हेमंत पाटीदार ने बताया आरोपी बार-बार अपना नाम व पता बदल रहा था।
लोगों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए
- लोगों को भी कानून हाथ में लेने की बजाए स्थानीय स्तर पर भी पुलिस को सूचना देना चाहिए। पुलिस के नहीं पहुंचने को लेकर पड़ताल की जाएगी। डायल 100 सर्विस भोपाल से संचालित होती है, ऐसे में कॉल ट्रांसफर होने में कुछ देरी हुई होगी।




Post a Comment