बेटी बोली- पापा रात में कुछ पीने देते थे, फिर सुबह पूरे शरीर में होता था दर्द
पटना के गर्दनीबाग थाना में रविवार दोपहर को 13 साल की लड़की रोते हुए पहुंची। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। बच्ची की हालत देख उसे लेडी पुलिस के पास भेजा गया। महिला पुलिस ने पहले बच्ची को शांत कराया फिर उसे विश्वास में लेकर थाने आने का कारण पूछा तो ऐसा मामला सामने में आया जिसे सुन पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। क्या है पूरा मामला...
बच्ची ने कहा कि उसके पिता बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने दो शादियां की, लेकिन दोनों पत्नी की मौत हो गई। पिता पिछले 6 महीने से बेटी को घर में बंद कर उसका यौन शोषण कर रहा था।
- वह रात में बेटी को नशीली दवा पिला देता था। बच्ची ने जब इसका विरोध करती तो उसे पीटा जाता।
पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार
- अपनी बेटी का यौन शोषण करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
- पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बैंक मैनेजर ने बेटी की पिटाई की बात तो स्वीकारी मगर यौन शोषण से इनकार किया।
लड़की के बयान पर आरोपी पिता पर यौन शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।


Post a Comment