'दीया और बाती...' की एक्ट्रेस ने की कपिल से शादी, 8 साल से कर रहे थे डेट
टीवी शो 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस पूजा सिंह ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कपिल छत्तानी के साथ सात फेरे लिए। हाल ही में पूजा ने अपने सोशल मीडिया पर मेहंदी, हल्दी के और कन्यादान सेरेमनी की फोटोज पोस्ट कर ये जानकारी दी। फोटोज में वे यलो कलर की साड़ी पहने हल्दी लगवाती तो शादी से पहले महरूम कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।
पूजा, कपिल को 8 साल से डेट कर रही थीं।
- दोनों की मुलाकात एक क्लोज फ्रेंड के जरिए पुणे में हुई थी।
- पहली मुलाकात में इस कपल को प्यार हो गया और लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने शादी भी कर ली।
- बता दें, कपिल बाय प्रोफेशन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और टोरंटो में काम करते हैं।
- पूजा को आखिरी बार टीवी शो 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
- पूजा अबतक 'आसमा से आगे', 'आज की हाउसवाइफ है- सब जानती है' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Post a Comment