अगर पहनते हैं सोने की अंगूठी तो ये 10 बातें ध्यान रखें, बदल सकती है किस्मत
काफी लोग सोने की अंगूठी पहनना पसंद करते हैं। आमतौर पर इसे हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनते हैं। सोना बहुमूल्य धातु है और इसकी चमक कभी कम नहीं होती है। इसीलिए इसके आभूषणों के लिए लोगों में खास लगाव है। सोना की अंगूठी सिर्फ आभूषण ही नहीं है, बल्कि ज्योतिष में इसे सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है।
1. सोना गुरु ग्रह से संबंधित धातु है। सोने की अंगूठी पहनने से कुंडली में गुरु ग्रह का बदल सकता है।
2.सोने की अंगूठी इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली में पहनना ज्यादा शुभ रहता है।
3.अगर सोने की अंगूठी पहन रखी है तो नशा करने से बचना चाहिए। ये गुरु ग्रह की धातु है। इसे धारण करके नशा करने से गुरु ग्रह अशुभ फल देता है।
4.इंडेक्स फिंगर में सोने की अंगूठी के पुखराज धारण करना चाहिए। ध्यान रखें पुखराज धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से कुंडली अवश्य चेक करवाएं।
5.जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी सोना की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए। गुरु ग्रह के कारण ये समस्या और बढ़ सकती है।
6.सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहनने से बचना चाहिए। ये अंगूठी दाएं हाथ में पहनना ज्यादा शुभ माना गया है।
7.ध्यान रखें सोने की अंगूठी गुम होना अपशकुन माना जाता है। इसीलिए इसे लेकर हमेशा सावधान रहें।
8.आयुर्वेद के अनुसार सोना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। इसे पहनने से वही लाभ मिलते हैं जो स्वर्ण भस्म के सेवन से मिलते हैं।
9.अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ है तो उसे सोने की अंगूठी धारण करने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
10.सोना धारण करने से आकर्षण बढ़ता है। सोना हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अंगूठी लगातार शरीर के संपर्क में रहती है, इस कारण त्वचा की चमक बढ़ती है।

Post a Comment