Header Ads

दीपिका की पार्टी में पहुंचे रणवीर-SRK, सारा-जाह्नवी सहित ये सेलेब्स भी दिखे


पद्मावती की शूटिंग पूरी होने के बाद दीपिका पादुकोण के घर एक पार्टी होस्ट की गई।

दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैन्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी होने बाद दीपिका के घर एक पार्टी होस्ट की गई, जिसमें रणवीर सिंह पहुंचे। वे इस दौरान लंबे बालों वाले 'पद्मावती' लुक में पहुंचे। हालांकि शाहिद कपूर कहीं नजर नहीं आए।
- दीपिका की पार्टी में स्टारकिड्स ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर पहुंचे।
- सारा जल्द डायरेक्टर अभिषेक कपूर की सुशांत सिंह स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं। वहीं जाह्नवी और ईशान मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
शाहरुख-गौरी सहित पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स
पार्टी में शाहरुख खान भी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। उनके अलावा फिल्म मेकर करन जौहर, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, कृति सेनन, सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।