महिला के साथ कमरे में था ASI, लोगों ने पीटा तो पैर पकड़ मांगने लगा माफी
यहां एक मकान में एक एएसआई सुभाष चंदर एक महिला के साथ घर में संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। दरअसल मकान के भीतर चल रहे इस मामले की जानकारी पड़ोसियों को लग गई जिसके बाद उन्होंने इस बारे में करनाल पुलिस को सूचना दी।मामले की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कंप्लेन दर्ज कर ली है
करनाल के सैक्टर चार के एक मकान में एएसआई सुभाष चंद्र एक महिला के साथ घर में संदिग्ध हालत में था।
- आसपास के लोगों ने देख कर मकान का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को मौके बुला लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एएसआई महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था तभी लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करनी शरू कर दी। खुद को पीटता देख आरोपी लोगों के पैर पड़कर माफी मांगने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
- पुलिस ने आरोपी एएसआई और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment