इस कीड़े के काटने से लोग बन जाते हैं शाकाहारी, यह है साइंटिफिक कारण
अमेरिका में एक ऐसा कीड़ा पाया जाता है, जिसके काटने से लोग मांस खाना छोड़ देते हैं। हालांकि ऐसा उन्हें मजबूरी में करना पड़ता है, क्योंकि मांस से उन्हें एलर्जी हो जाती है। यानी जिस व्यक्ति को मांसाहार बहुत प्रिय होता है, उसे भी उससे दूरी बनानी ही पड़ती है। यह असर पूरी जिंदगी रहता है, यानी उसके बाद व्यक्ति मांस नहीं खा पाता। यह होता है कीड़े में पाई जाने वाली एक प्रकार की शुगर के कारण
अमेरिका के मिडवेस्ट, ईस्ट और साउथईस्ट रीजन में लोन स्टार टिक नामक छोटा-सा कीड़ा पाया जाता है। इसका आकार छोटे कॉकरोच जितना ही होता है।
इसकी पीठ पर एक सफेद दाग होता है, जिसके चलते इसे लोन स्टार नाम मिला है। इसका वैज्ञानिक नाम एम्ब्लिओमा एमेरिकानम है।
-इस कीड़े से बचकर रहने की सलाह दी जाती है, क्याेंकि इसके काटने से लाइम डिसीज हो सकती है। इसके असर से स्किन पर उस जगह लाल चकता पड़ जाता है और वहां बहुत जलन होती है। इसके अलावा सिरदर्द, गर्दन में दर्द, चेहरे को न हिला पाना जैसे असर भी होते हैं।
-बहरहाल, लोन स्टार टिक के काटने पर एक और बड़ा असर होता है, जिसके कारण व्यक्ति की पूरी लाइफ स्टाइल ही बदल जाती है। कीड़े के काटने से उसे मांस और कुछ अन्य एनिमल प्रॉडक्ट्स से एलर्जी हो जाती है।
यह है मांस से एलर्जी का कारण
-लोन स्टार टिक में एक विशेष तरह की शुगर होती है, जिसे अल्फा-गेल कहते हैं। लाखों साल पहले इस तरह की शुगर इंसानों में भी होती थी, लेकिन मानव विकास के विभिन्न चरणों में ऐसा होना बंद हो गया।
-कीड़े के काटने पर अल्फा-गेल इंसान के खून में मिल जाता है। चूंकि यह एक बाहरी पदार्थ (एंटीजन) होता है, इसलिए इससे निपटने के लिए शरीर एंटीबॉडी बनाता है। एंटीबॉडी का मतलब है ऐसा पदार्थ, जो शरीर में दोबारा वही एंटीजन आने पर उससे निपटने की कोशिश करता है। यानी अगली बार शरीर में अल्फा-गेल का एंटर करेगा, तो एंटीबॉडीज उसे नष्ट करने के लिए तरह-तरह के रिएक्शन करेंगी।
-यह अल्फा-गेल रेड मीट, पोर्क और कुछ डेयरी प्रॉडक्ट्स में भी पाया जाता है। तो व्यक्ति अगली बार इनमें से कोई भी प्रॉडक्ट खाता है, तो उसके शरीर में अल्फा-गेल भी जाता है। इसके साथ ही एंटीबॉडीज उसे खत्म करने के लिए शरीर के भीतर रासायनिक क्रियाएं करने लगती हैं। इसे ही एलर्जी कहते हैं।
-जाहिर है, व्यक्ति को रेड मीट, पोर्क और कुछ डेयरी प्रॉडक्ट्स से एलर्जी हो जाती है। यानी इन्हें खाने कुछ घंटे बाद ही उसके शरीर पर चकते उभरना, दर्द और जलन होना जैसे असर होने लगते हैं। और उसे मजबूरी में इन चीजों से दूरी बनानी ही पड़ती है।


Post a Comment