Header Ads

25 साल की हुईं सुनील शेट्टी की बेटी, बचपन में दिखती थीं ऐसी


फिल्म 'हीरो' (2015) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 25 साल की हो गई हैं। 5 नवंबर, 1992 को मुंबई में जन्मी अथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया बचपन से ही फिल्मों की शौकीन रही हैं। उनकी हॉबी को प्रोफेशन बनने में पिता सुनील शेट्टी, मां माना शेट्टी और भाई अहान शेट्टी ने मदद की है। बता दें कि इसी साल आई उनकी फिल्म 'मुबारकां' ने अच्छा बिजनेस किया था। फिलहाल अथिया के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। अथिया कई मैगजीन्स और ब्रांड्स के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं।

बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली अथिया जब तीन साल की थी तो शीशे के सामने एक्टिंग और डांस किया करती थी। फिर स्कूल में थिएटर से जुड़ी। स्कूलिंग के बाद न्यूयार्क में एक एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की। इस दौरान फिल्म मेकिंग के अलग-अलग पहलुओं पर भी काम किया। एक्टिंग, एडिटिंग, डायरेक्शन भी उन्होंने सीखा है। हालांकि, उनका झुकाव एक्टिंग की ओर था।


एक इंटरव्यू में अथिया ने बताया था, "मेरे मन में एक्टिंग बसी हुई है। इसे लेकर मैं काफी इमोशनल हूं। मैं सेट पर मस्ती करती हूं। ऐसे में, मेरे लिए फिल्में कुछ ऐसी हैं जिसे मैं हमेशा करती रहूंगी। उम्मीद करती हूं कि मैं फिल्मी दुनिया में काफी लंबे समय तक बनी रहूंगी।" अथिया सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव हैं। पार्टीज और आउटिंग की फोटो वे अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की कई फोटोज भी पोस्ट कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।