बेटी के साथ दिखे अक्षय कुमार, करिश्मा-बिपाशा सहित ये सेलेब्स भी आए नजर
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
हाल ही में अक्षय कुमार को फैमिली के साथ जुहू पीवीआर के बाहर देखा गया। इस दौरान वे बेटी को गोद में लिए दिखें, वहीं नितारा कैमरा के सामने एक्सप्रेशन देतीं नजर आईं। इस दौरान ट्विंकल भी बेटे आरव के साथ थीं।
- मुंबई एयरपोर्ट पर 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, गौतम गुलाटी और गौहर खान को देखा गया।
- इस दौरान करिश्मा ब्लू जींस एंड व्हाइट कुर्ता पहने फैन्स को फ्लाइंग किस करतीं नजर आईं। वहीं गौहर व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जींस एंड ब्लू अपर में और गौतम कैजुअल ड्रेस में नजर आए।
- 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट के अलावा श्रीदेवी, श्रद्धा कपूर, डायना पेंटी, आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर नजर आईं।
- हाल ही में बिपाशा बसु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया। दोनों काफी खुशमिजाज मूड में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए।
- वहीं माधुरी दीक्षित को पति श्रीराम माधव नेने के साथ जुहू पीवीआर में देखा गया।
- बिपाशा, माधुरी के अलावा ऋतिक रोशन को एक्स वाइफ सुजैन खान भी साथ नजर आए। दोनों बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।


Post a Comment