पेड़ से बांध इस कपल की लोग कर रहे थे पिटाई, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
शहर से सटी भैंसड़ाखुर्द पंचायत के लाडिया का खेड़ा गांव में शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने घर से भागी नाबालिग और युवक को चार घंटे तक पेड़ पर बांधे रखा। इस बीच जो भी आया दोनों से मारपीट करता गया। पेड़ पर बांधे रखने और मारपीट करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
चार घंटे बाद गांव के कुछ मौतबिरों ने दोनों को छुड़वाया। लोगों के चंगुल से छुड़वाने के बाद से लड़का-लड़की गायब है। घटनास्थल प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को देर रात तक घटना के बारे में सूचना नहीं थी। बताया गया कि भैंसड़ाकला पंचायत के आला की ढाणी निवासी प्रेमकुमार (22) पुत्र भभूता गमेती और इसी पंचायत के लाडिया का खेड़ा निवासी जशोदा (15) पुत्री भेरा गमेती को लोगों ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर से पकड़ लिया।
दो महीने पहले हुई थी दोनों की शादी
इसके बाद दोनों को लाडिया का खेड़ा गांव में लाकर पेड़ पर बांध दिया। दोनों के परिवार और लोगों ने जमकर मारपीट की। लोग आते रहे और इनकी पिटाई करते रहे। दोपहर तीन बजे कुछ मौतबिरों की समझाइश पर दोनों को छुड़वाया गया। लोगों का कहना है कि दोनों सप्ताह भर पहले भाग गए थे। लड़की की शादी 2 महीने पहले रख्यावल गांव में हुई थी। लड़के की शादी दो साल पहले विजनवास गांव में हुई थी।

Post a Comment